नवीन चौहान,
हरिद्वार। हरिद्वार की दो महिलाओं की प्रेम कहानी में सस्पेंस आ गया है। दोनों महिलायें एक दूसरे से बेहद प्यार करती है। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई है। इसी के चलते लिव इन रिलेशनशिप को रिश्ते का रूप देते हुये कानूनी तौर पर रजिस्टर्ड तक करा लिया। मामले में विवाद तब हुआ जब एक महिला के परिजन उसको जबरन उठाकर घर ले गये। जिसके बाद दूसरी महिला ने पुलिस की शरण ली। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी महिला मित्र की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है।
हरिद्वार के लक्सर की रहने वाली 23 साल की लड़की को 33 साल की एक महिला से प्यार हो गया। दोनों महिलाओं ने एक साथ रहने का प्लान बनाया। जिसके लिये ज्वालापुर के सुभाषनगर में कमरा किराये पर ले लिया। दोनों महिलाओं ने अपने रिश्ते को कानूनी रूप से रजिस्टर्ड भी करा लिया। मामला सुर्खियों में तब आया जब एक महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। पत्र में बताया कि उसकी महिला मित्र को उसके परिजन जबरन उठाकर ले गये है। आरोप है कि परिजन उसकी हत्या करने के इरादे से लेकर गये है। बताया कि वह दोनों दो साल से एक साथ एक कमरे में रह रहे है। दोनों में बहुत प्रेम है। शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुये एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पूरे प्रकरण की जांच करने के आदेश दिये है।