नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार की एक बैठक मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित की गई। हरिद्वार विधानसभा के सभी 37 वार्डों के पार्षद और पार्षद प्रत्याशी,सभी मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री,महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने तथा संचालन भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के शहरी विकास मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पूरे देश में संगठन का सदस्यता पर्व चल रहा है इसी श्रंखला में हरिद्वार विधानसभा में भी प्रत्येक वार्ड में सदस्यता होनी चाहिए जो लक्ष्य संगठन की ओर से आप सभी को दिया गया है वह लक्ष्य अवश्य पूरा होना चाहिए। उन्होंने सभी पार्षदों से आहवान किया कि अपने-अपने वार्डों में कैनोपी लगाकर,स्टॉल लगाकर कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा के सदस्यता अभियान आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड में कुछ ऐसे लोग जो समाज को प्रभावित करने वाले हैं। उन्हें भी पार्टी की सदस्यता प्रदान करने के लिए पार्षदों को काम करना चाहिए। उन्होंने कहा की पूर्णकालिक विस्तारक जो 1 सप्ताह के लिए सदस्यता अभियान के निमित्त तय किए गए हैं। उन्हें भी जोर-शोर से अपने काम में जुटने की आवश्यकता है। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नू कक्कड़ ने कहा जो लक्ष्य हरिद्वार विधानसभा के तीनों मंडलों को दिया गया है वह निश्चित तौर पर पूरा होगा और आगामी 11 अगस्त जो सदस्यता अभियान के अंतिम तिथि है उससे पहले ही हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ता इस अभियान को पूरा करके दिखाएंगे
बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष पारूल चौहान मीना राजपूत पूनम मखीजा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम बंधु मंडल महामंत्री रवि जैसल सौरभ शर्मा तरुण नैयर पूनम पांडे मंडल सदस्यता प्रमुख हरिओम अनेजा पार्षद प्रशांत सैनी राधे कृष्ण पीएस गिल राजेश शर्मा सुनील गुड्डू अनिल मिश्रा अनिरुद्ध भाटी सपना शर्मा ललित रावत विवेक उनियाल पिंकी चौधरी आदि उपस्थित रहे।
———————————————
भाजपाई मौहल्ले में लगायेंगे कैनापी और स्टॉल और बनायेंगे सदस्य



