नवीन चौहान, हरिद्वार।
उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने जनता दरबार में पहुंची भीड़ का दिल जीत लिया। जनता की समस्याओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर लताड़ लगाई। पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिये। अधिकारियों की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिसके बाद जनता दरबार से जो भी पीड़ित वापिस गया वह मंत्री मदन कौशिक का मुरीद हो गया। हालांकि जनता दरबार में पहुंचने वाले लोगों ने हरिद्वार जनपद के ही लोग रहे। लेकिन वह मदन की कार्यशैली के कायल हो गये।
करीब दो दशक से हरिद्वार की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखने वाले हरिद्वार विधायक और केबिनेट मंत्री मदन कौशिक का काम करने का अंदाज बड़ा निराला है। वह जनता के सबसे ज्यादा नजदीक रहते है। क्षेत्र की जनता के लोगों के नाम उनको मुंह जुबानी याद है। क्षेत्र के लोगों के घरों में वह सीधे पहुंचते है। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता मदन कौशिक को अपना परिवार का सदस्य मानती है। जनता अपनी छोटी से छोटी समस्या भी सीधे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से शेयर करती है। ऐसा ही नजारा जनता दरबार में दिखाई दिया। पीड़ितों ने अपनी पारिवारिक समस्याओं को भी मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री महोदय ने उन समस्याओं का भी निस्तारण करने का तरीका निकाला। यही मदन कौशिक का अंदाज है जो उनको सब नेताओं से जुदा करता है और वह सभी के दिलों में छाये रहते है। यही लोग चुनाव के दौरान उनके वोट बैंक के रूप में बढ़े हुये मत प्रतिशत का इजाफा करते है।
madan kaushik ने जीत लिया जनता का दिल, जानिए पूरी खबर



