भाजपा नेता की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार




Listen to this article

सचिन
बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नितिन धनकड़ बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर-बाछौड़ मार्ग से पकड़ने का दावा किया है। इस घटना में शामिल तीन आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।
बतादें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी, जिसके बाद डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने छपरौली इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। इस घटना में संजय खोखर के बेटे ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन आरोपी अब तक गिरफ्तार कर लिए हैं।