हरिद्वार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले








Listen to this article

News 127, हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। आदेश के तहत 15 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक (ना०पु०) को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान तैनाती स्थल से नवीन तैनाती स्थानों पर स्थानान्तरित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाईन में तैनात निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर बनाया गया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर में तैनात निरीक्षक राजीव रौथाण को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में एस०आई०एस० शाखा, पुलिस कार्यालय में कार्यरत निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के निरीक्षक मनोहर भण्डारी को प्रभारी निरीक्षक थाना श्यामपुर स्थानान्तरित किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर में तैनात निरीक्षक शांति कुमार को एस०आई०एस० शाखा, पुलिस कार्यालय भेजा गया है, वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निरीक्षक मनीष उपाध्याय को वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरिद्वार बनाया गया है। प्रभारी सी०आई०यू० रुड़की के निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरिद्वार में तैनात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत को प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल तथा थानाध्यक्ष श्यामपुर के उपनिरीक्षक मनोज शर्मा को पुलिस कार्यालय भेजा गया है। पी०आर०ओ०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरिद्वार में तैनात निरीक्षक दिग्पाल कोहली को प्रभारी निरीक्षक थाना खानपुर नियुक्त किया गया है।
थानाध्यक्ष खानपुर के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी को एस०आई०एस० शाखा, पुलिस कार्यालय, जबकि प्रभारी सी०सी०टी०एन०एस०/ट्रांसजेंडर सैल/ए०एच०टी०यू०/ए०एन०टी०एफ० में तैनात निरीक्षक विजय सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना बहादराबाद बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बहादराबाद के उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भगवानपुर तथा थानाध्यक्ष कनखल के उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को एस०आई०एस० शाखा, पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एंड क्राइम सेल में तैनात निरीक्षक आशुतोष राणा को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में सभी स्थानान्तरित निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक कदम को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।