SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार








Listen to this article

न्यूज 127.
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशन पर जनपद में नशा तस्कर और कारो​बारियों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में A.N.T.F., रानीपुर पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने गैस प्लांट एरिया में स्थित गोदाम से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। दवाइयों के कारोबार की आड़ में नशीली दवाईयों की सप्लाई किये जाने की बात सामने आयी है। गोदाम मालिक को टीम ने देहरादून स्थित बायोटेक लिमिटेड के डिपो से दबोचा है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि देहरादून से नशीली दवाओं को गुप्त रूप से लाकर हरिद्वार में स्टोर किया जाता था।

नशा सामग्री की तस्करी रोकने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर विभिन्न स्तर पर कार्यवाही कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों रुपए कीमत की नशीली दवाएं बरामद करने के साथ ही इनका कारोबार कर रहा शातिर को दबोचा। पुलिस के मुताबिक 21.03.2025 को मुखबिर से मिली गोपनीय सूचना पर कोतवाली रानीपुर एवं A.N.T.F. की संयुक्त टीम ने ड्रग निरीक्षक अनीता भारती से संपर्क साधकर औद्योगिक क्षेत्र रानीपुर स्थित आंचल रोड़ कैरियर/आंचल एक्सप्रेस चौहान कम्पाउंड के गोदाम पर छापेमारी कर गोदाम कर्मचारी शमशेर की निशांदेही पर कुल 24 पेटियों में 3,41,568 (SPASAMOPROXYTIL PLUS CAPSULES) नशीले कैप्सूल बरामदगी की गयी। इनकी बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।

पूछताछ पर कर्मचारी शमशेर द्वारा बताया कि उक्त आंचल रोड़ कैरियर का गोदाम उसके मौसी के लड़के अनिल लडवाल का है जो भिवानी हरिय़ाणा का मूल निवासी है। अनिल लडवाल दवाइयों के कारोबार की आड़ मे नशीली दवाइयां भी इस गोदाम में स्टोर कर ट्रांसपोर्ट व सप्लाई करने का काम करता है। अनिल लडवाल देहरादून सेलाकुंई स्थित गोदाम से यह माल लाता था तथा मुनाफे का कुछ हिस्सा शमशेर को भी देता था। गोदाम मालिक अनिल लडवाल के किसी काम से सेलाकुंई देहरादून जाने की बात पता चलते ही रानीपुर व A.N.T.F. की संयुक्त टीम ने जनपद देहरादून ड्रग निरीक्षक की टीम के साथ Windlas Biotech लिमिटेड के डिपो/गोदाम मोहबेवाला देहरादून में छापेमारी कर अनिल लडवाल को गिरफ्तार कर उसकी निशांदेही पर गोदाम से कुल 2167 बॉक्स जिसमें kodein phosphate syrup 100 ml के कुल 216700 शीशी तथा 601344 ट्रामाडोल कैप्सूल (कीमती करीब 04 करोड 14 लाख 33 हजार रू0) को गोदाम में ही रखकर गोदाम को सील किया गया।

पुलिस हिरासत में लिए गए शमशेर व अनिल लडवाल के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 120/25 धारा 8/22/27(a) एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभि0 गण को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।