मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान का हुआ भव्य स्वागत, पार्टी की मजबूती और संगठन की सक्रियता बतायी प्राथमिकता








Listen to this article

न्यूज 127.
विकास खंड दौराला के सभागार में रविवार को भाजपा के नवनियुक्त दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल के भाजपा पदाधिकारी और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को दोबारा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिये जाने पर फूल माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने सभागार में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। समारोह को संबोधित करते मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की मजबूती और संगठन की सक्रियता उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कहा कि जनहित के कार्यों के माध्यम से लोगों के विश्वास को संगठन के साथ जोड़ने पर विशेष ध्यान दूंगा, सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा।

मनिंदर विहान ने भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता और समर्थकों से गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और मिशन 2027 में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की कार्य शक्ति ही विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी।

सम्मान समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, सदस्य महिला आयोग डॉ. मीनाक्षी भराला, चेयरमैन गन्ना समिति भूपेंद्र सिंह उर्फ भोलू, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल, नामित डायरेक्टर गन्ना हरेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन नवीन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाजपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, विवेक शर्मा,

मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संध्या त्यागी, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, विनीत गुर्जर, मोहित राणा, रामबीर अहलावत, अमित गुप्ता,प्रशांत शर्मा, मुदित शर्मा, कैलाश शर्मा, सोनू वेदवान, संजय नामदेव, प्रद्युम्न जैन, प्रशांत अहलावत, ढाल सिंह, ललित चौहान, विपिन, विक्रांत विहान, डॉ धनेश कुमार, नवनीत खरे, अंकित, पुनीत चौधरी, विनोद प्रजापत आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।