न्यूज 127.
मंगलौर उपचुनाव के मतगणना परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती नतीजों में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे राउंड की गिनती मेें उन्हें 3550 वोट मिले हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी को 3057 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को 2403 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 12540, बसपा को 10447 वोट और भाजपा को 3793 वोट मिले हैं।
मंगलौर उप चुनाव: तीसरे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त जारी

