देहरादून
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने शासन के आदेश दिनांक 02 मार्च 2026 के तहत पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति और स्थानांतरण किए हैं। निरीक्षक (नागरिक पुलिस), अभिसूचना तथा सशस्त्र पुलिस के दलनायकों को पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान, लेवल-10) बनाया गया है। यह पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
🔹 इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति और नई तैनाती
पदोन्नति के बाद निम्न अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित जनपद/इकाई में नियुक्त किया गया है—
चन्द्र मोहन — टिहरी गढ़वाल
भावना कैंथोला — अल्मोड़ा
होशियार सिंह — पीटीसी नरेंद्रनगर
देवेन्द्र सिंह — चम्पावत
चंचल शर्मा — उत्तरकाशी
अंजना नेगी — नैनीताल
उमेश मलिक — पिथौरागढ़
संतोष कुमार बगड़वाल — अभिसूचना मुख्यालय
वेद प्रकाश — रुद्रप्रयाग
संजय कुमार उप्रेती — एसडीआरएफ
🔹 पहले से तैनात उपाधीक्षकों के भी हुए तबादले
जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष निम्न पुलिस उपाधीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है—
अनुज — जीआरपी हरिद्वार
अनुज कुमार — देहरादून
रीना राठौर — आईआरबी द्वितीय, देहरादून
विमल प्रसाद — चम्पावत
नितिन लोहानी — देहरादून
🔹 डीजीपी ने दी शुभकामनाएं
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे।
उत्तराखंड पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले, कई निरीक्षक बने उपाधीक्षक




