कुंभ मेला में एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा निर्मित मास्क आएंगे काम








Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार। एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा निर्मित पांच सौ मास्क सीसीआर में कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार दीपक रावत को प्रदान किए गए। इस दौरान मेला अधिकारी दीपक रावत ने एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किए कोविड के संबंध में किए जा रहे जन जागरण तथा मास्क निर्माण जैसे कार्यक्रमों के लिए एनएसएस व जिला नोडल अधिकारी डा.एसपी सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही कोरोना को हराया जा सकता है। डा.एसपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं। एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं कोविड-19 के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ अपने हाथों से मास्क तैयार कर रहे हैं। छात्र छात्राओं द्वारा तैयार किए जा रहे मास्क को गंगा मास्क बैंक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल में जमा करा जाता है। एकत्र हुए सभी मास्क प्रशासन को उपलब्ध कराए जाते हैं। जिन्हें जरूरतमंदों को वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले में भी एनएसएस स्वयंसेवियों का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर डा.उमाकांत इंदोलिया एवं प्रखर सिंह पाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।