न्यूज 127.
पति का कत्ल कर उसे प्लास्टिक के ड्रम में सीमेंट से पैक करने वाली मेरठ की मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल का नशे में धुत डांस का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो हिमाचल के कसोल में होली के दिन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में मुस्कान और साहिल दोनों एक साथ नाच रहे हैं।

होली की पार्टी में नशे में धुत दिखायी दे रहे हैं मुस्कान और साहिल। बताया जा रहा है कि इस मामले में रोज हो रहे खुलासे से साबित हो रहा है कि दोनों ने सौरभ की हत्या के बाद जमकर अय्याशी की।

वायरल वीडियो में नशे में धुत मुस्कान ज़मीन पर गिरते हुए भी दिखायी दे रही है जबकि साहिल नशे में लड़खड़ाता दिखयी दे रहा है। नशे में धुत मुस्कान को लोग जमीन से उठाते दिख रहे हैं। खून की होली के बाद दोनों ने जमकर खेली रंगों की होली, सौरभ का कत्ल करने के बाद हिमाचल घूमने गए थे दोनों। वायरल वीडियो में मुस्कान, साहिल के नशे की लत का खुलासा भी हो रहा है। वायरल वीडियो हिमाचल के कसोल में होली वाले दिन का बताया जा रहा है।