सपा विधायक को मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी को मेरठ पुलिस ने यूपी के बाराबंकी से गिरफ्तार किया है। रफीक अंसारी मेरठ शहर सीट से विधायक है। उनके खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किये थे। लगातार वारंट की अनदेखी करने पर कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिये थे।

मेरठ शहर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी को लखनऊ से मेरठ लौटते वक्त रास्ते से अरेस्ट कर लिया गया है। सूचना है कि पुलिस को रफीक अंसारी के लखनऊ में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम वहां पहुंची और विधायक को रास्ते से अरेस्ट किया है।

रफीक अंसारी हाईकोर्ट के 100 NBW नोटिस के बाद भी अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। लगातार नोटिस के बावजूद कोर्ट में पेश न होने पर विधायक की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। गिरफ्तारी के आदेश होने के बाद विधायक र​फीक अंसारी अंडर ग्राउंड हो गए थे।