चार साल के लापता बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपा








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार।
सलेमपुर गांव में बच्चों के साथ खेलते समय लापता हुए चार साल के बालक को पुलिस ने सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सामने पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने कोतवाली रानीपुर पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के मुताबिक बीती देर शाम शहजाद पुत्र इरसाद निवासी ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपने नाबालिग पुत्र सावेज उम्र 04 वर्ष के गुम होने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर को सूचना दी गई। सूचना पर बच्चे की तलाश मे जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से जानकारी जुटाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए अन्य थानों को भी सूचित किया गया और आस पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक कर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने बच्चे को गांव में ही अन्य बच्चों के साथ खेलने के उपरान्त थककर सोया हुआ पाये जाने पर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे की सकुशल बरामदगी पर परिजन द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल, अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, हे0का0 गोपीचन्द पूनिया, कांस्टेबल विवेक गुसांई और सुमन डोभाल शामिल रहे।