मिशन शक्ति: अपराधियों पर कड़ा प्रहार, 445 आरोपियों को हुई सजा




Listen to this article

न्यूज 127.
मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों में कड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सजा दिलाने का भी कार्य किया है। पुलिस के मुताबिक दर्ज किये गए 331 प्रकरणों में 445 अभियुक्तों को सजा दिलाने का कार्य किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “मिशन शक्ति 5.0 और ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत मेरठ परिक्षेत्र की जनपदीय पुलिस/ मॉनिटिरिंग सेल/ अभियोजन विभाग द्वारा 1 जनवरी 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक महिला अपराध सम्बन्धी प्रकरणों (दहेज हत्या, बलात्कार, छेड़छाड, पॉक्सो, अपहरण आदि) को चिन्हित कर माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए 331 प्रकरणों मे 445 अभियुक्तों को सजा दिलाई गयी है।
डीआईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान मे शासन द्वारा महिला अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनायी जा रही है। इसके साथ प्रत्येक महिला अपराध प्रकरण में त्वरित विवेचना एवं सशक्त पैरवी भी सुनिश्चित कराई जा रही है। पीड़िताओं को न्याय दिलाना एवं अपराधियों को कठोर सजा दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में अभियोजन, पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल के बीच निरन्तर समन्वय रखकर “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत सजा प्रतिशत को और अधिक बढ़ाने हेतु और अधिक प्रयास किये जा रहे हैं।

जनपद मेरठ:
जनपद मेरठ मे महिला संबंधी 93 अभियोगों मे 130 अभियुक्तों को सजा दिलाई गयी जिसमे 20 अभियोगों मे 25 अभियुक्तो को आजीवन कारावास, 11 अभियोगों मे 12 अभियुक्तो को 20 वर्ष कारावास एवं 17 अभियोगों मे 27 व्यक्तियो को 10 वर्ष से अधिक की सजा दिलवायी गयी है। हत्या/दहेज हत्या मे 28, पॉक्सो एवं बलात्कार मे 75, अपहरण छेड़छाड़ व अन्य मे 27 अभियुक्तों को सजा हुई है।

जनपद बुलन्दशहर:
जनपद बुलन्दशहर मे महिला संबंधी 125 अभियोगों मे 162 अभियुक्तों को सजा दिलाई गयी जिसमे 10 अभियोगों मे 17 अभियुक्तो को आजीवन कारावास, 11 अभियोगों मे 19 अभियुक्तो को 20 वर्ष कारावास एवं 45 अभियोगों मे 50 व्यक्तियो को 10 वर्ष से अधिक की सजा दिलवायी गयी है। हत्या/दहेज हत्या मे 40, पॉक्सो एवं बलात्कार मे 101, अपहरण छेड़छाड़ व अन्य मे 21 अभियुक्तो को सजा हुई है।

जनपद बागपत:
जनपद बागपत मे म
हिला संबंधी 33 अभियोगों मे 48 अभियुक्तों को सजा दिलाई गयी जिसमे 2 अभियोगों मे 2 अभियुक्तो को आजीवन कारावास, 1 अभियोगों मे 1 अभियुक्त को 20 वर्ष कारावास एवं 07 अभियोगों मे 11 व्यक्तियो को 10 वर्ष से अधिक की सजा दिलवायी गयी है ।
हत्या/दहेज हत्या मे 03, पॉक्सो एवं बलात्कार मे 36, अपहरण छेड़छाड़ व अन्य मे 09 अभियुक्तो को सजा हुई है ।

जनपद हापुड़:
जनपद हापुड़ मे महिला संबंधी 80 अभियोगों मे 105 अभियुक्तों को सजा दिलाई गयी जिसमे 09 अभियोगों मे 15 अभियुक्तो को आजीवन कारावास, 14 अभियोगों मे 15 अभियुक्तो को 20 वर्ष कारावास एवं 09 अभियोगों मे 09 व्यक्तियो को 10 वर्ष से अधिक की सजा दिलवायी गयी है। हत्या/दहेज हत्या मे 14, पॉक्सो एवं बलात्कार मे 59, अपहरण छेड़छाड़ व अन्य मे 32 अभियुक्तो को सजा हुई है।