न्यूज 127.
शिवालिकनगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा और सभासद प्रत्याशी डॉ राजकुमार यादव के समर्थन में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद को देखते हुए तय हो गया है कि जनता इस बार भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने का काम करेगी।
विधायक आदेश चौहान ने वार्ड नंबर आठ में जनसंपर्क करते हुए अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजीव शर्मा और वार्ड 8 के सभासद प्रत्याशी डॉ राजकुमार यादव के लिए वोट मांगी। जनता से दोनों के लिए भारी मतदान करने की अपील की। कहा कि जनता का अपार प्रेम देखकर पूर्ण आशा है कि भारी मतों से कमल का फूल विजय होगा।
चुनाव प्रचार के दौरान समर्थक भी भाजपा प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष और वर्तमान प्रत्याशी राजीव शर्मा ने अपने पूर्व के कार्यकाल में संपूर्ण पालिका क्षेत्र में विकास कार्य कराए। राजीव शर्मा ने कोरोना काल में जनता की सेवा की। उनके सुख दुख में साथ खड़े रहे कर सच्चे समाजसेवी की मिसाल पेश की। इसीलिए जनता ने इस बार भी उन्हें भारी बहुमत से जीताने का मन बना लिया है।




