न्यूज 127.
भाजपा का मेयर प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद भाजपा की ही मोनिका सैनी और सोनिया आरोडा ने भी आज अपना नामांकन पत्र खरीदा। रविवार को मेयर पद के लिए कुल पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। इनमें से दो कांग्रेस की अमरेश देवी और अंजु रानी ने खरीदे। इनमें अमरेश देवी वरूण बालियान की माता है और अंजु रानी उनकी धर्मपत्नी है। पांचवां नाम अफरोज पत्नी सरफराज का है जिसने मेयर पद के लिए नामाकंन पत्र खरीदा है।
मोनिका सैनी और सोनिया अरोड़ा द्वारा नामांकन पत्र खरीदने से राजनीति के गलियारे में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा के ये दोनों दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। अब देखना यही है कि इनके द्वारा खरीदे गए नामांकन भरकर वापस जमा होंगे या फिर खरीद कर घर पर ही रख लिए जाएंगे।
मोनिका सैनी-सोनिया अरोड़ा ने नामांकन पत्र खरीदकर उड़ाए भाजपा के होश




