उत्तर भारत की ओर बढ़ा मानसून आज बारिश के आसार




Listen to this article

नवीन चौहान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि इस बार मानसून समय से पहले दस्त्क दे रहा है। मानूसन धीरे धीरे उत्तर और पूर्व भारत की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि शनिवार को उत्तराखंड के अलावा यूपी और हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया, मानसून जल्द ही उत्तर और पूर्व के राज्यों में भी इस बार तय समय से पहले दस्तक देगा।
इसमें बिहार में देर शाम या शनिवार को मानसून की पहली बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी जमकर बारिश हो सकती है।
मौसम में आए इस बदलाव के बाद मौसम खुशगवार हो गया है। मैदानी इलाकों में बादल छाने से गरमी से राहत मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में आया यह बदलाव दो ​तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के बीच बारिश हो सकती है।