संजीव शर्मा.
जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, शिलान्यास और लोकार्पण के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इसके अलावा सरकारी नौकरी को लेकर भी सरकार गंभीर हो गई है। चुनाव से पहले यूपी में 33 हजार से अधिक सरकारी नौकरी का तोहफा मिल सकता है।
जानकारी के अनुसार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी में नई भर्ती का कैलेंडर जारी किया है। आयोग ने शनिवार को 29,932 रिक्त पदों पर नई भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। ये भर्तियां मार्च 2022 तक पूरी की जानी हैं। इसके अलावा आयोग ने कई वर्षों से लंबित सात पुरानी भर्तियों के 3768 पदों को अंतिम तौर पर पूरा करने का संभावित कार्यक्रम भी जारी किया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सब समय पर हुआ किसी तरह की कोई अड़चन इस मामले में नहीं आई तो चुनाव से पहले ये नौकरी युवाओं को मिल सकती हैं। सरकार की मंशा है कि जल्द से जल्द इन रिक्त पदों पर भर्ती हो जाए। चुनाव से पहले 33,700 युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बन गई है।
- नकली नोटों के साथ रुड़की से एक गिरफ्तार, 500 के 38 नोट बरामद
- जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने फरियादियों की 17 समस्याओं में से का मौके पर कराया निराकरण
- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 13 मकान मालिकों किया जुर्माना
- गंगनहर के किनारे नवजात का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
- होली से एक दिन पहले कप्तान ने 4 इंस्पेक्टर और तीन चौकी प्रभारी बदले



