मॉर्निंग न्यूज: देश की बड़ी खबरों पर एक नजर




Listen to this article

न्यूज 127.
दिनभर की 15 बड़ी खबरों की मुख्य हेडिंग देकर हम आपकों खबरों के रूबरू कराने का प्रयास कर रहे हैं। देखें बड़ी खबरें।

  1. महाकुंभ: जाम में फंसी संगम नगरी, हाइवे पर हर तरफ वाहनों का रेला, जाम से निपटने में फूले अधिकारियों के हाथपैर।
  2. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि 15 जनवरी 2025 तक देश में 54.5 करोड़ जनधन खाते खोले गए। इसमें से 56 फीसदी खाते महिलाओं के हैं। इस योजना के पीछे उद्देश्य बैंक से वंचित हर परिवार को बैंकिंग सुविधाएं देना था।
  3. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समस्याओं के समाधान पर दिया जोर, कहा- नजरअंदाज न करे सरकार।
  4. अनराुग ठाकुर ने कांग्रेस के दिल्ली चुनाव में खराब प्रदर्शन पर कहा कि राहुल जी जीरो चेक कर लीजिए।
  5. पंजाब कांग्रेस ने दावा किया है​ कि आम आदमी पार्टी के 30 विधायक हमारे संपर्क में हैं, वहीं दूसरी ओर केजरीवाल ने सभी विधायक दिल्ली बुलाए है, मुख्यमंत्री मान ने कैबिनेट मीटिंग टाली।
  6. दवा बिक्री में मनमानी के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त अपनाने का फैसला किया है। सभी राज्यों में लागू होगा एक जैसा कानून।
  7. हरियाणा के मंत्री अनिल विज को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को दिए सार्वजनिक बयानों को लेकर भाजपा गंभीर।
  8. दिल्ली की कुर्सी पर कौन बैठेगा, बनेंगी महिला मुख्यमंत्री या फिर नए चेहरे को मिलेगा मौका, राजधानी की सियासत में कयासों का दौर तेज।
  9. महाराष्ट्र राज्य की पर्यावरण मंत्री और गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने कहा,अगर उनके पिता गोपीनाथ मुंडे के समर्थक एकजुट हो जाएं,तो वे एक नई पार्टी बना सकते हैं, इस टिप्पणी से राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है।
  10. महाराष्ट्र में GB सिंड्रोम से 7वी मौत, 37 साल के युवक की जान गई, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 167 कंफर्म केस, इनमें 48 ICU और 21 वेंटिलेटर पर है।
  11. सोशल मीडिया से घट रही बच्चों की याददाश्त, बढ़ रही बीमारियां, सिगरेट–शराब की तरह खतरे की चेतावनी, चिकित्सक कर रहे अभिभावकों को आगाह।
  12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7वीं बार फ्रांस पहुंचे, यहां वह AI समिट में शामिल होंगे, मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, फिर ट्रम्प से मिलने अमेरिका जाएंगे।
  13. बिजनेसमैन की नाती ने की 70 बार चाकू मारकर हत्या, हैदराबाद में 500 करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या, आरोपी नाती अमेरिका से पढ़कर लौटा था।
  14. राजस्थान में तापमान में इजाफा, अगले वीक से तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना, गर्मी का होने लगा अहसास।
  15. कुंभ में व्यवस्था संभालने के लिए योगी सरकार ने भेजे तेज तर्रार नए अधिकारी, महाशिवरात्रि पर कुंभ में भीड़ बढ़ने की संभावना को लेकर अभी से तैयारी।