VIDEO: प्लॉट खरीदने के लिए दिये नितिन के पैसे हड़प लिए थे मां और बेटों ने








Listen to this article

नवीन चौहान.
रूड़की में हुए नितिन भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। घटना का खुलासा होने पर पता चला कि नितिन की हत्या की वजह पैसे बने। जिस म​हिला ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर नितिन की हत्या की उन्होंने नितिन से प्लॉट दिलाने के नाम पर पैसे ले रखे थे। नितिन को जब प्लॉट नहीं मिला तो वह अपने पैसों का तकादा कर रहा था।

एसएसपी हरिद्वार ​अजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नितिन भंडारी ने महिला गुलशन और उसके बेटों को प्लॉट खरीदने के लिए करीब डेढ़ लाख रूपये नकद और एक लाख बीस हजार रूपये बैंक अकाउंट में जमा किये थे। नितिन प्लॉट न मिलने पर अपने पैसों का तकादा करते हुए वापस मांग रहा था। अभियुक्तों ने पैसे न देने पड़े इस लिए उसका कत्ल कर दिया।

पुलिस ने महिला गुलशन और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिक है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक लाख 10 हजार रूपये नकद बरामद किये हैं। इसके अलावा मृतक नितिन का कुछ अन्य सामान भी पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की।