मां का समाज को शिक्षित करने में बड़ा योगदान: शालिनी समाधिया




Listen to this article

नवीन चौहान.
डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कालोनी देहरादून की प्रधानाचार्या शालिनी समाधिया ने न्यूज 127 से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहाकि मां शिक्षित होगी तो बच्चे शिक्षित होंगे, जिसे समाज शिक्षित होगा। बदलते परिवेश में बढ़ती महंगाई के चलते आज एक शिक्षित महिला न केवल अपने बच्चों की परवरिश कर रही है बल्कि स्वयं भी कामकाज कर एक कामयाब महिला के रूप में नाम कमा रही है।

उन्होंने डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में आयोजित आनंदोत्सव कार्यक्रम को लेकर कहा कि इस कार्यक्रम से सबसे बड़ा संदेश पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का दिया गया। बताया गया कि यदि हमने पेड़ काटे तो आने वाले समय में क्या होगा। जब तक लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भी जागरूक किया गया। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि यदि छोटे बच्चे शिक्षित होंगे, पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे तो वह स्वयं भी अपने अभिभावकों को जागरूक करेंगे।

नई पीढ़ी को चाहते हैं संस्कारित बनाना: डॉ सुरेंद्र शर्मा
न्यूज 127. वेद प्रचारक डॉ सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हमने इस कार्यक्रम के माध्यम से नैतिकता का संदेश दिया है, चरित्रवान होने का संदेश दिया है। हमें अपने चरित्र की रक्षा करनी चाहिए। हमने बच्चों को प्रवचन का अर्थ समझाया। हम नई पीढ़ी को संस्कारित बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें नैतिक शिक्षा, वेदों, गीता और विज्ञान का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। जब तक हमारे अंदर संस्कार परिलिक्षित नहीं होगे तब तक तरक्की नहीं कर सकते।