सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने केंद्रीय कानून मंत्री से की भेंट, पर्वतीय महिला उत्पादों से किया ‘वोकल फॉर लोकल’ का प्रतिनिधित्व




Listen to this article

पथ प्रवाह, नई दिल्ली
नई दिल्ली में हरिद्वार के सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भेंट की। इस अवसर पर सांसद ने केंद्रीय मंत्री को दीपोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों की महिला स्वयंसहायता समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद केंद्रीय मंत्री को भेंट किए। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘नारी शक्ति’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का प्रतीक मानी गई।

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा बनाए गए ये उत्पाद न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम हैं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय संसाधनों के सम्मान का प्रतीक भी हैं। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की भावना का जीवंत उदाहरण बताया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने समसामयिक राजनीतिक, विकासात्मक एवं सामाजिक विषयों पर भी सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा की। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस अवसर पर यह भी आश्वस्त किया कि उत्तराखंड की महिला शक्ति और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर कई नई योजनाओं पर काम कर रही हैं।