हरिद्वार
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार ने दीपावली मिलन कार्यक्रम “एक शाम प्रभु श्रीराम के नाम” भजन संध्या का आयोजन किया। प्रेमनगर आश्रम में आयोजित भव्य समारोह में भगवान श्री राम का स्मरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और नगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रदेश में हाल ही में आई दैवीय आपदाओं में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए इस भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं, बल्कि स्वाभिमान और स्वदेशी का उत्सव है। हमें हर घर को स्वदेशी उत्पादों से सजाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी अपनाने की दिशा में आगे आना होगा।
विधायक मदन कौशिक ने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दीपावली की परंपराओं — जैसे घर की सफाई, पारंपरिक व्यंजन और दीप जलाने — को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

महापौर किरण जैसल ने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि कि हम सभी को पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी स्वयं उठानी होगी। स्वच्छ वातावरण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।
उन्होंने कहा कि इस दीपावली मिलन ने न केवल खुशियाँ साझा करने का अवसर दिया, बल्कि समाज में एकता और समरसता का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संकल्प लिया।
भजन संध्या का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, भाजपा के प्रदेश सह–मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सुभाष चंद्र अन्नू कक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, संदीप अग्रवाल, जिला मंत्री रिशु चौहान, पारुल चौहान, भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह–संयोजक सचिन अग्रवाल, महेंद्र धीमान, सुशील त्यागी, तरुण नैयर, पूर्व राज्य मंत्री सुशील चौहान, मास्टर नागेंद्र, पवन तोमर, ललित नैयर, नीरज त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया, शशांक भट्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजन चतुर्वेदी, प्रीति गुप्ता, पार्षद ललित रावत, दीपक शर्मा, सपना शर्मा, मोनिका सैनी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।