सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक




Listen to this article

न्यूज 127.
पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिवालिकनगर पालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए तैयारियों पर विस्तृत विचार विमर्श किया।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह समय लगातार अपनी समीक्षा करने का है। हमें अपने प्रतिद्वंदी को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। कार्यकर्ता लगातार जनता के साथ अपना संपर्क बनाए रखे। प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने लाएं। उन्हें बताया कि यदि सबका साथ और सबका विकास कोई पार्टी कर सकती है तो वह भाजपा है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए मूलमंत्र दिया। कहा कि पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हमें इस जीत का रिकार्ड बनाना है।