सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नैनीताल पुलिस की पहल




Listen to this article

नवीन चौहान
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नैनीताल पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए 14 टीमें गठित की गई हैं। जो जनता को यातायात नियमों की जानकारी देंगी।
एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मी​णा के निर्देशों पर जनपद नैनीताल में 4 फरवरी ने 9 फरवरी तक यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान की कमान एसपी क्राइम व एसपी यातायात रचिता जुयाल को दी गई है। जिसके लिए 14 टीमें गठित की गयी हैं। जिसमें 07 उप निरीक्षक, 21 कांस्टेबल, हाॅक मोबाईल की अलग-अलग टीम रखी गई है। उक्त सभी टीम नैनीताल रोड, कालाढुंगी रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड, चोरगलिया रोड, नहर कवरिंग रोड, के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा सप्ताह हेतु वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के जानकारी देंगी। नैनीताल के नागरिकों से शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये रखने एवं यातायात के नियमों का पालन करने की हेतु अपील की जायेगी। इस अभियान को पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राईम रचिता जुयाल ने हरीझंडी देिखाकर रवाना किया हैं।