दीपक चौहान
हरिद्वार से भाजपा के मेयर दावेदार का नाम फाइनल हो चुका है। सांसद और नगर विधायक की रायशुमारी पर प्रदेश अध्यक्ष व संगठन ने सहमति जताकर लिफाफा बंद कर दिया है। इसी के साथ अब नाम घोषणा के इंतजार की घड़ी शुरू हो चुकी है। जल्द ही नाम की घोषणा कर दी जायेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने भी नाम की जल्द घोषणा करने के संकेत दिए है।
इसी के साथ दस दिनों से हरिद्वार मेयर के नाम पर अटकलों और कशमकश पर जल्द विराम मिलेगा।
हरिद्वार नगर निगम का चुनाव नगर विधायक मदन कौशिक की प्रतिष्ठा का प्रश्न बना रहता है। इसीलिए मेयर के टिकट में सबसे बड़ी भूमिका नगर विधायक मदन कौशिक की रहती है। इसके अलावा हरिद्वार के तमाम पार्षदों के नामों पर भी नगर विधायक की सहमति होती है। हालांकि मेयर के नाम पर अंतिम निर्णय प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा संगठन की सहमति से ही होता है। जिसके बाद समूची भाजपा संगठन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका अदा करती है।
पिछले निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अन्नु कक्कड़ का टिकट नगर विधायक मदन कौशिक की सर्वाधिक रायशुमारी के बाद ही फाइनल किया गया था। लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में भाजपा पिछड़ गई। जिसके चलते भाजपा को कांग्रेस से बेहद मामूली वोटों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन इस बार नगर विधायक मदन कौशिक पुरानी गलती की पुर्नरावृत्ति नही होने देंगे। वह बहुत ही सावधानी पूर्वक कदम बढ़ा रहे है। इसीलिए उन्होंने दावेदारों में अपने एक बेहद खास करीबी के नाम पर ज्यादा जोर नही दिया।
भाजपा के सूत्रों की माने तो मेयर का टिकट भाजपा की एक शिक्षित और जमीनी स्तर की कार्यकर्ता को देने का संगठन का निर्णय है। जिसकी सामाजिक छवि अच्छी हो और राजनैतिक सूझबूझ में परिपक्वता नजर आए।
भाजपा की मेयर दावेदार का नाम फाइनल, शिक्षित और राजनैतिक सूझबूझ की जानकार



