हरिद्वार मेयर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के नए दावेदारों के चेहरे खिले, ये नाम




Listen to this article

न्यूज127
हरिद्वार महापौर की सीट पर महिला ओबीसी के लिए आरक्षित होने के बाद कई नए दावेदारों के चेहरे खिल उठे है। भाजपा और कांगेस की ओर से ओबीसी दावेदारों ने मीडिया को फोन करके अपनी दावेदारी पेश कर दी है। जबकि पुराने दावेदारों को मायूसी मिली है। सत्ता पक्ष का यह निर्णय कांग्रेेस को भी खूब रास आ रहा है। जबकि नगर निगम की सियासत में मदन कौशिक का दांव कामयाब होता दिखाई पड़ रहा है।
कांग्रेेस की बात करें तो दावेदार पत्रकार मनोज सैनी की पत्नी शालिनी सैनी का नाम दावेदारों में शामिल हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता वरुण बालियान ने अपनी मां अमरेश देवी के लिए दावेदारी जता दी है। कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति की पत्नी आरती प्रजापति व पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेद्र कुमार की पत्नी बबीता धीमान भी दावेदारों में शामिल हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस निकाय चुनाव में नए चेहरों के साथ मैदान में उतरने की संभावना प्रबल हो गई है।
भाजपा की बात करें तो पूर्व सभासद सुभाष जैसल की पत्नी किरण जैसल का नाम एकदम से चर्चाओं में सबसे पहले आ गया है। मदन कौशिक के बेहद खास करीबी सुभाष जैसल राजनैतिक रूप से सक्रिय रहे है। किरण जैसल निवर्तमान पार्षद का अनुभव उनकी दावेदारी को प्रबल बनाता है। जबकि खन्नानगर से पार्षद सचिन बेनिवाल की पत्नी मोनिका सैनी की दावेदारी भी है।