नूंह में शोभायात्रा के दौरान पथराव, कई वाहन फूंकने की खबर




Listen to this article

नवीन चौहान.
हरियाणा के जिले में “ब्रजमंडल यात्रा” पर पथराव के बाद दंगाइयों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी है। गोली चलने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि नूंह शहीदी पार्क के पास झगड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी यह पता नहीं लग पाया किस किसके बीच में झगड़ा हुआ है।

इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव बताया गया है। दोनों तरफ से पथराव किये जाने की सूचना मिल रही है। कई वाहन फूंकने की खबर सामने आ रही है। लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नूह का बाजार बंद हो गया है।