न्यूज127
सीनियर पीसीएस निधि यादव को आईएएस काडर में अधिसूचित किया गया है। यह नियुक्ति संघ लोक सेवा अधिकरण (कैट), प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली द्वारा 7 फरवरी 2025 को पारित आदेश की अनुपालना में की गई है। इस मामले में निधि यादव द्वारा दायर याचिका (DA No. 1982/2024) पर सुनवाई हुई थी। 1954 की धारा 3 के तहत राष्ट्रपति ने निधि यादव को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशन अवधि पर नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया है। चयन सूची में निधि यादव का नाम सिलेक्ट लिस्ट 2021 में क्रम संख्या 3 पर है। वह विनोद गिरी गोस्वामी (क्रम संख्या 2) के नीचे और प्रशांत कुमार आर्य (क्रम संख्या 4) के ऊपर रखी गई हैं।
इस संबंध में भारत सरकार के अवर सचिव संजय कुमार चौरसिया द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि निधि यादव हरिद्वार में निवास करती हैं वह विभिन्न पदों के साथ साथ हरिद्वार विकास प्राधिकरण की सचिव भी रह चुकी हैं।
IAS NIDHI YADAV उत्तराखंड कैडर की आईएएस बनी निधि यादव, दो अन्य भी आईएएस




