गैर हिंदी भाषी खिलाड़ियों को समझ नही आई खेल मंत्री रेखा आर्य की बात, लेेकिन भारत मां ने कराई मुलाकात




Listen to this article


न्यूज127
खेल मंत्री रेखा आर्य खिलाड़ियों को संबोधित कर रही थी। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित कर रही थी। खिलाड़ियों में जोश भर रही थी। भारत को स्पोर्ट्स का सुपर पावर बनाने में उत्तराखंड भूमिका बता रही थी। लेकिन रेखा आर्या की यह बात खिलाड़ियों को समझ नही आ रही थी। जब उन्होंने मंच से भारत मां की जय जयकार का पुकार लगाई तो एक स्वर में सभी खिलाड़ियों ने उनकी आवाज में अपनी आवाज मिलाते हुए बुलंद आवाज और पूरे जोश के साथ भारत माता की जय जयकार लगाई।
हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में अंडर 18 बालक—बालिका वर्ग की राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन खेल मंत्री रेखा आर्य ने बतौर मुख्य अतिथि किया। खिलाड़ियों की पारंपरिक वेशभूषा ट्रैक शूट में रेखा आर्य खुद एक खिलाड़ी की तरह नजर आ रही थी। उन्होंने बड़े ही शानदार तरी​के से खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। खिलाड़ियों से गर्म जोशी से मुलाकात की और फोटो सेशन कराया। खिलाड़ियों से परिचय भी लिया और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित भी किया।
लेकिन कार्यक्रम के उदघाटन अवसर पर जब रेखा आर्य अपना संबोधन दे रही थी तो विभिन्न गैर हिंदी भाषी राज्यों के खिलाड़ियों को उनकी बात समझ नही आई। खिलाड़ी बड़े ही शांति के भाव के साथ उनकी बातों को सुनते रहे। करीब दस मिनट के संबोधन में गैर हिंदी भाषी खिलाड़ियों को कुछ समझ नही आया। लेकिन जैसे ही उन्होंने भारत मां की जय—जयकार का उदघोष किया तो सभी खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भारत मां की जय—जयकार की।
ही भारत मां जो सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधकर रखती है। भारत मां का मस्तक गर्व से ऊंचा रखने के लिए हम सभी भारतीयों को प्रेरित करती है। भारत मां ही है जो हम सभी देशवासियों को एकता में रखती है।
विदित हो कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर, उड़ीसा से ले​कर पंजाब, तमिलनाडु, कनार्टक, पश्चिम बंगाल, आंध प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, दिल्ली, गोवा, हरियाणा,झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के खिलाड़ी है।
बालक बालिका वर्ग का चयन
18 साल आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की कबडडी प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे। 28 राज्यों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखायेंगे।
विविधता में एकता की झलक
28 राज्यों के खिलाड़ियों का एक छत के नीचे बैठना भारतीय में विविधता में एकता की झलक दिखला रहा है। आयोजकों ने खिलाड़ियों की समुचित व्यवस्था की है। प्रेम नगर आश्रम में आवास और भोजन के उचित प्रबंध किए गए है। खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।