उत्तराखंड में अब पुष्कर राज, मां ने तिलक लगाकर किया स्वागत




Listen to this article

नवीन चौहान.
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी का राज हो जाएगा। राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे पुष्कर सिंह धामी का परिजनों ने भव्य स्वागत किया।

पुष्कर सिंह धामी जब विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तब यहां मां और पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

मां ने पुष्प बरसाने के बाद बेटे धामी को प्यार किया। तिलक लगाया। आरती उतारी और इसके बाद उन्हें अपने हाथों से बनाई हुई खीर खिलाई।