हरिद्वार में आज कोविड मरीजों की संख्या 1107 और कंटेनमेंट जोन 33




Listen to this article


गगन नामदेव
हरिद्वार जनपद में कोविड पॉजीटिव मरीजों की संख्या 1107 है। डीसीएच चिकित्सालय में 224 व्यक्ति भर्ती। डीसीएचसी चिकित्सालयों में 568 व्यक्ति भर्ती। विभिन्न कोविड केयर सेंटर में 80 व्यक्ति भर्ती है। जनपद में 3321 व्यक्ति होम आइसोलेशन में है। जनपद में कुल एक्टिव मरीज 4193 है। अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42461 है। जबकि जनपद में 33 एक्टिव कंटेनमेंट जोन बनाए है।
जिलाधिकारी सी रविशंकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव सकारात्मक प्रयास कर रहे है। लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। कोरोना पॉजीटिव मरीजों के इलाके को कंटेनमेंट जोन में परिवर्तित किया जा रहा है।