आते जाते लोगों को कर रही थी अश्लील इशारे, पुलिस ने एक युवती समेत पांच महिलाओं को किया गिरफ्तार




Listen to this article

नवीन चौहान.
रेलवे स्टेशन के पास खड़े होकर आते जाते लोगों को अश्लील इशारे कर उन्हें अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रही एक युवती और चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी का चालान कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास कुछ महिलाएं आते जाते लोगों को गंदे और अश्लील इशारे कर रहे हैं। यह भी शक जताया गया कि ये महिलाएं लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास करती है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें हिरासत में ले लिया।