भैया दूज पर्व पर 23 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित




Listen to this article


न्यूज127, हरिद्वार, 13 अक्टूबर 2025।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में भैया दूज पर्व के अवसर पर 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय शासन के पूर्व आदेशों के क्रम में लिया गया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को दशहरा (महानवमी) के दिन घोषित निबंधित अवकाश को सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित किया गया था। इस कारण, पूर्व में जिलाधिकारी स्तर से दशहरा (महानवमी) हेतु घोषित तीसरे स्थानीय अवकाश को प्रतिस्थापित करते हुए अब 23 अक्टूबर को भैया दूज पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह अवकाश कोषागार एवं उप कोषागारों को छोड़कर जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में लागू रहेगा।

भैया दूज पर्व, जो भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है, उत्तर भारत में विशेष रूप से धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।