DM कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर गैंडी खाता में चल रहे दो अवैध मदरसे सील




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर जांच के बाद दो अवैध मदरसों को सील किया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम अजय वीर सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया था। जांच में दोनों मदरसे अवैध पाए जाने पर गुरूवार को संयुक्त टीम ने उनहें सील करने की कार्रवाई की।
ये दोनों मदरसे श्यामपुर थाना क्षेत्र में गैंडी खाता गुर्जर बस्ती में चल रहे थे। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों मदरसों के संचालकों से जानकारी ली, पंजीकरण के कागज मांगे गए। जांच में उनका पंजीकरण नहीं पाया गया। जिसके बाद दोनों मदरसों को सील कर दिया गया। टीम में तहसीलदार प्रियंका रानी, श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा, जिला अल्पसंख्या कल्याण अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे।