योगेश शर्मा.
थाना बहादराबाद पुलिस ने वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम द्वारा धारा 60 आबकारी अधिनियम में वांछित चल रहे दो वारंटिओं बिट्टू पुत्र पाल सिंह निवासी ग्राम भौरी थाना बहादराबाद वाद संख्या 1830/23 और उषा उर्फ भूति निवासी शांतरशाह थाना बहादराबाद संबंधित वाद संख्या- 1685 /19 को गिरफ्तार किया है।
इनके अलावा पुलिस ने हाईवे पर शराब पीकर वाहन चला रहे एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक का नाम विक्रम पुत्र आलम सिंह निवासी गैर बरम थाना थराली तहसील नारायण बगड़ जिला चमोली बताया गया है।
पुलिस टीम
1.उप निरी. अशोक सिरसवाल
2.उप निरीक्षक जगमोहन सिंह
3.कांस्टेबल 96 विपिन सकलानी
4.महिला कांस्टेबल 895 दर्शन