न्यूज 127.
कनखल थाना पुलिस ने चार धाम यात्रा का फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गुजरात के यात्री द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस के मुताबिक 24.5.2024 को दीपक भाई पुत्र धीरुभाई भीगांराडीया निवासी A-201 सारथी स्काय रेसीडन्सी A.B.C सर्कल मोटावराछा सुरत गुजरात जिनके द्वारा योगीराज टूर एण्ड ट्रैब्लस कम्पनी से चार धाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया गया। स्कैनिंग में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री धाम के रजिस्ट्रेशन सही पाये गये किन्तु यमुनोत्री धाम का फर्जी तारीख अंकित कर कूटकरण व फर्जी रजिस्ट्रेशन होना पाया गया। जिसके आधार पर थाना कनखल पर दीपक उपरोक्त द्वारा मु0अ0स0 151/24 धारा 420.467.468.471.120 बी भादवि बनाम राजेन्द्र भाई पंजीकृत किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस उपाधीक्षक नगर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेन्द्र पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी म0 न0 12 श्रीजी सौराष्ट्र पटेल सोसायीटी थाना राजपुर गोमतीपुर जिला अहमदाबाद गुजरात
पुलिस टीम
1- SHO भावना कैन्थोला
2- व0उ0नि0 सुभाष चन्द्र
3- उ0 नि0 गगन मैठाणी
4- का0 481 अरविन्द नौटियाल
5- का0 653 उमेद सिहं





