कनखल में अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार




Listen to this article

नवीन चौहान.
कनखल थाना पुलिस ने एक स्थान पर छापेमारी करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान सिपाही सुल्तान सिंह के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान अवैध शराब और सटटेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाल्मीकि बस्ती कनखल में एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके पास से 38 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।