राज्य कर्मचारियों का एकदिवसीय धरना, एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन








Listen to this article

हरिद्वार।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में परिषद के आह्वान पर 7 फरवरी 2026 को जनपद मुख्यालय हरिद्वार पर राज्य कर्मचारियों ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम के उपरांत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा हरिद्वार द्वारा 18 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी (एडीएम) हरिद्वार को सौंपा गया, जिसे मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को प्रेषित किया गया।
धरना कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त
परिषद जनपद शाखा हरिद्वार के अंतर्गत विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से एसीपी की पूर्व व्यवस्था (10, 16 एवं 26 वर्ष) को पुनः लागू किए जाने, गोल्डन कार्ड योजना की विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों के निराकरण, आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियोजित कार्मिकों की सेवाएं यथावत रखने, तथा राज्य कार्मिकों को केंद्र सरकार की भांति मकान किराया भत्ता प्रदान किए जाने सहित कुल 18 सूत्रीय मांगें शामिल रहीं।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा हरिद्वार के अध्यक्ष अमरीश कुमार ने धरना प्रदर्शन में सहभागिता करने वाले सभी घटक संघों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। वहीं जिला सचिव अंकुर चौहान ने 18 सूत्रीय मांगों की विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
धरना कार्यक्रम में अनुज कुमार (प्रांतीय उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड), सोपाल (जिला अध्यक्ष, आईटीआई कर्मचारी संघ), अजय कुमार पाल एवं देवेंद्र सिंह (शाखा अध्यक्ष व शाखा सचिव, उत्तराखंड राज्य कार्मिक मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन), कृष्णपाल (प्रवक्ता, गन्ना पर्यवेक्षक संघ उत्तराखंड), रजत कुमार (गन्ना पर्यवेक्षक, जोन अध्यक्ष लक्सर), सतीश कुमार (उपाध्यक्ष, आईटीआई कर्मचारी संघ), गीता शर्मा (जिला अध्यक्ष, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग), सेमवाल (शाखा अध्यक्ष, वैज्ञानिक संवर्ग) सहित अन्य घटक संघों के पदाधिकारी व कर्मचारी मुनेश सैनी, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, शिवराज, अनिता देउपा, संगीता बेलवाल, पूजा नेगी, रेशमा चौहान, तनेजा मैडम, त्यागी मैडम, इन्द्रजीत, भूषण, दीपक कुमार, इरशाद अली, वासिन अली, गोपाल, राधेश्याम कर्णवाल, कुलदीप, आशुतोष सैनी आदि उपस्थित रहे।