नवीन चौहान.
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर चपरगढ़ कट के पास एक ट्रैक्टर और एक कैंटर की भिड़ंत के दौरान हुआ। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर टकराने के बाद पलट गया और आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 19.03.2021 को थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से आगरा की तरफ चपरगढ से आगे ट्रैक्टर और केन्टर नं0 UP-85AT-7790 का एक्सीडेन्ट हो गया, जिसमें 04 व्यक्ति घायल हो गये। मौके पर पहुंच कर पुलिस द्वारा घायलों को ग्रेटर नोएडा कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया। डाक्टर द्वारा केन्टर चालक नाहर सिंह पुत्र साहब सिंह नि0 चन्दन नगर मथुरा को मृत घोषित किया गया है, घायल लेखराज पुत्र पूरन नि0 बैडम थाना डींग भरतपुर राजस्थान . हसरत पुत्र अब्दुल . रहीम का उपचार चल रहा है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
- गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
- नूतन न्याय संहिताओं पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ, गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन
- गृहमंत्री अमित शाह ने नव नियुक्त आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता
- अमित शाह को सुनने उमड़े करीब 70 हजार लोग, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार, एसएसपी ने कहा—पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता



