मेयर किरण जैसल का एक साल का कार्यकाल, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार








Listen to this article

नगर निगम हरिद्वार ने ऋषिकुल सभागार में हुआ भव्य अभिनंदन समारोह
हरिद्वार।
नगर निगम हरिद्वार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में एक विशाल एवं भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार की जनता की ओर से नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल तथा भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित 40 पार्षदों का भव्य सम्मान किया गया।
मारोह की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका हरिद्वार के चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार अरोड़ा ने की। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि हरिद्वार नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से सनातन संस्कृति के अनुरूप विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार को देश-दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए जिन भी विकास योजनाओं की आवश्यकता होगी, उनमें उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र, राज्य और नगर निगम के समन्वय से हरिद्वार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल में जनता एवं पार्षदों से उन्हें जो सहयोग मिला है, उसके लिए वह सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर निगम के सभी 60 वार्डों का संतुलित और समान विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार-मुक्त शासन और पारदर्शी कार्यशैली के साथ जनसमस्याओं का समाधान करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना उनका संकल्प है।
हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज हरिद्वार विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि और बढ़ती सुविधाओं की मांग को देखते हुए भविष्य में जो भी अतिरिक्त विकास कार्य आवश्यक होंगे, उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से पूर्ण कराया जाएगा।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि एक वर्ष पूर्व हरिद्वार की जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को जनादेश दिया था, उसी के परिणामस्वरूप नगर निगम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। अपने कार्यों के बल पर नगर निगम हरिद्वार ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।
कार्यक्रम का सफल एवं सशक्त संचालन प्रदेश सह
मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने किया। समारोह में सभी निर्वाचित पार्षद अपने-अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
समारोह में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय नेता कैलाश केशवानी, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, प्रदेश सचिव विजय शर्मा, सुनील सेठी, राकेश गोयल, संजय चोपड़ा, जगदीश लाल पाहवा, चेतन ज्योति आश्रम के महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद, धर्मशाला समिति के महेश गौड़, ट्रैवल्स एसोसिएशन के मुकेश मनोचा, पंचपुरी ऑटो महासंघ के सतनारायण शर्मा, कपिल विश्नोई, नवीन तेश्वर नगर, राजेंद्र श्रमिक सहित अनेक सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल कुमार, शैलेश मोदी, चंद्रशेखर कुर्ल, सरदार हरमोहन सिंह बबली, सुशील त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, राहुल अग्रवाल, अतुल वशिष्ठ, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, मंजू शर्मा, तरुण शुक्ला, रंजिता झा, विशाल राणा, विष्णु शर्मा, एडवोकेट राजकुमार, प्रेस क्लब महामंत्री दीपक मिश्रा, लघु व्यापार संगठन प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा, राहुल शर्मा, सुषमा चौहान, राजीव सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।