न्यूज 127. हरिद्वार।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा ढोंगी बाबाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे आपरेशन कालनेमी के तहत बहादराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध अवस्था में साधु के वेश में घूम रहे 9 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया।
बहादराबाद पुलिस के मुताबिक इन सभी को धारा 172 बी0एन0एस0एस0 के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये सभी ढोंगी बाबाओं से पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि यह अभियान सख्ती से थानाक्षेत्र में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संदिग्ध ढोगी बाबाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यदि किसी की गतिविधि संदिग्ध लगती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा आपरेशन प्रहार के तहत भी अभियान चलाकर संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ऑपरेशन कालनेमी: बहादराबाद पुलिस ने 9 ढोंगी बाबाओं को लिया हिरासत में




