न्यूज 127. हरिद्वार।
ऑपरेशन प्रहार के तहत लोगों को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 30 ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई की है।
देवभूमि में धर्म की आड में लोगों की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड़ करते हुए उनके साथ धोखाधडी करने वाले छदम् भेष धारियों के विरूद्व कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को विशेषकर महिलाओं व युवाओं को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हैं, ऐसे बाबाओं के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर प्रभारी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत साधु-संतों के भेष में घूम रहे 30 ढोंगी बाबाओं को अन्तर्गत धारा-172(2) BNSS में गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन प्रहार: 30 कालनेमि ढोंगी बाबाओं को किया गिरफ्तार




