नवीन चौहान.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि उन्हें पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में रोष बताया जा रहा है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने इसकी पुष्टि की। वहीं पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वे लोग इमरान खान साहब को मार रहे हैं।
उन्होंने इमरान साहब के साथ कुछ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इमरान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है।
- हरिद्वार–लक्सर में 14 स्टोन क्रेशर सीज, 10 करोड़ से अधिक जुर्माना
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर का निरीक्षण
- नाबालिग के अपहरण के आरोपी को हिसार से किया गिरफ्तार
- मेरठ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गुरुकुल विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण
- विजिलेंस ने बिजली विभाग के जेई को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़




