पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी ने थमाया नोटिस




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार जनपद की ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस देते हुए उनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है।
बतादें भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ सहारनपुर निवासी महिला उर्मिला सनावर को लेकर चर्चा में है। हाल ही में एक संयुक्त प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक ने उर्मिला को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार किया है। इससे पहले दोनों के बीच गंभीर विवाद और आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराए थे। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने उर्मिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था, वहीं उर्मिला ने उनके साथ शादी होने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर कई निजी तस्वीरें साझा की थीं। इस मामले में सोमवार को पार्टी संगठन की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया है।