हरिद्वार से निकला ‘पथ प्रवाह’, पहाड़ चढ़ने के बाद राजधानी दिल्ली में दस्तक








Listen to this article

न्यूज127
हरिद्वार से प्रकाशित हिंदी दैनिक अख़बार पथ प्रवाह लगातार अपने प्रभाव क्षेत्र का विस्तार कर रहा है। गंगा नगरी से शुरू हुई यह पत्रकारिता यात्रा अब पहाड़ों तक मजबूती से पहुंच चुकी है। उत्तराखंड में विश्वसनीय और निर्भीक समाचारों के जरिए पहचान बनाने के बाद पथ प्रवाह ने राजधानी दिल्ली में भी तेज़ी से रफ्तार पकड़ी है।
अखबार के संपादक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली संस्करण की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। राजधानी से प्रकाशन के साथ पथ प्रवाह राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगा।
पाठकों के भरोसे का प्रतीक पथ प्रवाह अपने कर्तव्य पथ पर युवाओं के रोजगार का सशक्त माध्यम बनेगा। यह विस्तार न केवल अख़बार की विश्वसनीयता का प्रमाण है, बल्कि पाठकों के बढ़ते भरोसे और बदलते मीडिया परिदृश्य में उसकी मजबूत पकड़ को भी दर्शाता है।