हरिद्वार से प्रकाशित हिंदी दैनिक पथ प्रवाह तेजी से जनता की सशक्त आवाज बनकर उभर रहा है। ऐसे दौर में जब कई अखबार अपनी विश्वसनीयता को लेकर सवालों के घेरे में हैं, पथ प्रवाह जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देकर अलग पहचान बना रहा है। स्थानीय समस्याओं से लेकर जनहित के मुद्दों तक, अखबार निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का उदाहरण पेश कर रहा है।
पथ प्रवाह केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल पा रहा है और जागरूकता भी बढ़ रही है। अखबार का मुख्य उद्देश्य शासन और जनता के बीच सेतु बनकर संवाद को मजबूत करना है।

अखबार अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए लगातार जमीनी स्तर से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। जनता से अपील की गई है कि वे अपने आसपास की समस्याएं, घटनाएं और जनहित से जुड़ी सूचनाएं सीधे पथ प्रवाह तक पहुंचाएं। खबरें कार्यालय—40, शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर—पर भेजी जा सकती हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9411111733 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी खबर साझा की जा सकती है।

पथ प्रवाह सच के साथ, जनता के साथ—इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।



