Protest: बांग्लादेश में ​हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा जन सैलाब




Listen to this article

न्यूज 127.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज धर्मनगरी हरिद्वार में विभिन्न संगठनों ने जनाक्रोश रैली निकाली। इस दौरान जमकर बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की गई। लोग रैली में बांग्लादेश विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।

जनाक्रोश रैली के लिए मंगलवार को लोग ऋषिकुल मैदान में एकत्र हुए। दोपहर 1 बजे यहां एकत्र होने के बाद सभी जुलूस के रूप में हरकी पैडी की ओर बढ़े। यहां इस रैली में हिंदु संगठनों के अलावा व्यापारिक संगठन भी शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इस रैली में प्रतिभाग किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने अपनी व्यवस्था की हुई थी। रैली को देखते हुए ऋषिकुल मैदान से हरकी पैडी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई थी।