भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का जनता ने मन बना लिया है: मदन कौशिक




Listen to this article

न्यूज 127.
शहर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर भेजना है। शहर की जनता जानती है कि यदि क्षेत्र का विकास कोई करा सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।
शहर विधायक रविवार को हरिद्वार में जगजीतपुर क्षेत्र के फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस जनसभा में मेयर प्रत्याशी किरण जैसल और रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी मौजूद रहे।
जनसभा वार्ड 58 में हुई। इस वार्ड से भाजपा से विमला ढौंडियाल पार्षद प्रत्याशी हैं। जनसभा में
वार्ड 54 नागेंद्र राणा, वार्ड 55 विकास, वार्ड 56 यादराम उर्फ लकी वालिया, वार्ड 57 मनोज प्रालिया भी मौजूद रहे। सभी प्रत्याशियों ने जनता से वादा किया कि चुनाव जीतने पर वह अपने वार्ड की समस्याओं का प्रमुखता के साथ निस्तारण कराने का काम करेंगे। जनता को साथ लेकर वार्ड को सुंदर और समस्या विहीन बनाने का काम किया जाएगा। वार्ड 58 की प्रत्याशी विमला ढौंडियाल ने कहा कि जनता का पूरा आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। जनता का आशीर्वाद मिला तो वह भी जनता की उम्मीदों पर पूरा खरा उतर कर दिखाएंगी। वार्ड की बिजली, पानी और रास्तों की समस्या का प्रमुखता के साथ निस्तारण कराया जाएगा।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा ने इस क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी है। सबसे अधिक विकास कार्य इसी क्षेत्र में हुए हैं। सरकार की बड़ी योजनाएं भी इसी क्षेत्र में लागू हुर्ह हैं। जनता का अपार जनसमर्थन भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहा है। हम जानते हैं जनता के आशीर्वाद से हरिद्वार निगम में भाजपा का बोर्ड गठित होने जा रहा है। हम शहर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने कहा कि भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की बात करती है। जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय दिलानी है। जनता की उम्मीदों पर हम पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जनता की सेवा करना ही भाजपा का धर्म है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।