न्यूज 127.
हरिद्वार की जनता को कॉरिडोर बनाने की सरकार की योजना को पूरी तरह से पसंद किया है। जनता ने कांग्रेस के कॉरिडोर के चुनावी मुददे को नकार दिया है। निकाय चुनाव में भाजपा के तमाम पार्षद प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे है। जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। आप का अभी तक खाता नही खुल पाया है।
निकाय चुनाव में कांग्रेस कॉरिडोर के मुददे पर चुनाव मैदान में आई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीपीपी मोड में जाने को लेकर आंदोलन किया। हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने का दावा किया। लेकिन भाजपा की मजबूत रणनीति ने कांग्रेस के सभी मुददों को हवा कर दिया। जनता ने अपना मत भाजपा को दिया और भाजपा की नीतियों को पंसद किया। भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल भी प्रचंड जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। नगर निकाय में भाजपा का बोर्ड बनने का रास्ता साफ नजर आ रहा है।
नगर निगम हरिद्वार अब तक चुनाव नतीजे:—
वार्ड 1 से भाजपा के आकाश भाटी ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 2 से भाजपा की ही सुनीता देवी ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 3 से भाजपा के सूर्यकांत शर्मा ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 4 से कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ ने जीत हासिल की है।
वार्ड 5 से भाजपा के अनिल वष्शिठ ने जीत हासिल की।
वार्ड 6 से भाजपा के सुमित चौधरी जीते।
वार्ड 7 से भाजपा की श्रुति जीती।
वार्ड 8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता ने जीत हासिल की।
वार्ड 9 से कांग्रेस के सोहित सेठी ने जीत हासिल की है।
वार्ड 10 से भाजपा सचिन गुप्ता ने दर्ज की जीत।
वार्ड 11 से भाजपा के दीपक ने जीत दर्ज की।
वार्ड 12 में भाजपा के इष्टदेव सोनी ने जीत दर्ज की।
वार्ड 13 से भाजपा की मंजू रावत जीती।
वार्ड 14 से भाजपा के ललित रावत जीते।
वार्ड 15 से कांग्रेस के विवेक भूषण ने जीत दर्ज की।
वार्ड 16 से भाजपा की निशा नौटियाल जीती।
वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी रानी देवी जीती।
वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी ने जीत दर्ज की।
वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी मोनिका सैनी विजयी।
वार्ड 20 से भाजपा के राजेश शर्मा ने जीत दर्ज की।
वार्ड 21 से भाजपा की पिंकी चौधरी ने जीत दर्ज की।
वार्ड 22 से भाजपा की सपना शर्मा ने जीत दर्ज की।
वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी आशी भारद्वाज ने जीत दर्ज की